नई दिल्ली: बिग बॉस में एलीमिनेशन का जो वक्त होता है वो सबसे दुखदायी होता है। लेकिन आज का एलीमिनेशन एपीसोड तो चौकाने वाला है। अब तक चार लोग घर से निष्कासित हो चुके हैं और इस हफ्ते दिगांगना, युविका, रिमी, अमन और रोशैल पर तलवार लटक रही है। लेकिन जैसा प्रेडिक्शन किया गया था उससे बिल्कुल विपरीत परिणाम सामने आए हैं।
ये भी पढ़ें- सोनम कपूर-सलमान खान पहुंचे घर के अंदर
पिछली बार घर से बाहर हुए प्रिताभागी अर्विंद वेगड़ा ने इस बात पर यकीन जताया था कि इस हफ्ते दिगांगना घर से निष्कासित की जाएंगी। लेकिन आज वो नहीं, बल्कि युविका चौधरी घर से बाहर होती नजर आएंगी। जी हां, युविका चौधरी का घर से बाहर होने का फैसला सभी के लिए चौकाने वाला है।
खासकर तब जब वो शो पर तड़का डालने का काम बस शुरु ही कर चुकी थीं। प्रिस नरुला और युविका की प्रेम कहानी की अभी शुरुआत हुई ही थी। अगर याद हो आपको तो प्रिंस ने युविका से अपने प्यार का इजहार किया था। सभी प्रतिभागियों के सामने प्रिंस ने अपने घुटनों पर बैठकर पूरे फिल्मी स्टाइल में युविका को प्रपोज किया था। युविका ने उस प्रपोजल का जवाब प्रिंस के गाल पर एक किस करके किया था।
इनकी प्रेम कहानी का इतनी जल्दी अंत होगा इसका किसी को अंदाजा भी नहीं था। वैसे रोशेल भी कीथ के जाने के बाद काफी अकेली सी हो गई हैं। कीथ घर में आई किसी एमरजेंसी के चलते शो से गए हैं और हो सकता है कि वो दोबारा शो में आएं। लेकिन वो समय कब आएगा इसका किसी को पता नहीं हैं।