नई दिल्ली- कलर्स चैनल के शो बिग बॉस में आखिरकार वो समय आ ही गया जब शाहरुख खान और सलमान खान दोनों न सिर्फ मिलेंगे बल्कि साथ में हंसी के ठहाके भी लगाएंगे। पिछले कुछ समय से उन दोनों के साथ आने की खबरों से प्रशंसक काफी उत्साहित है। और मीडिया रिपोर्ट के मानें तो सलमान और शाहरुख की मुलाकात उन दोनों के लिए भी काफी रोचक रही थी।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss से निष्कासित दिगांगना ने की चौकाने वाली बातें
शो के प्रोमो के लिए दोनों ने पहले तो काफी बातें की। खबरों का माने तो दोनों पहले 90 मिनट तक वैनिटी वैन से बाहर बैठे रहे और बाते करते रहे। सिर्फ काम के बारे में नहीं बल्कि वो दोनों ऐसे मिले जैसे बिछड़े भाई फिर मिले हों। इसी बीच शो के कुछ वरिष्ठ सदस्यों ने उनसे बात करना शुरू की और शूट के बारे में भी डिसकस किया। उसके बाद ये दोनों तैयार होने के लिए चल पड़े।
थोड़ी देर बाद आया इस मुलाकात का सबसे रोचक पल। पढ़िए शो के डायलॉग्स और 2008 में हुई इनकी लड़ाई के कुछ अंश-
शाहरुख- मैं तुझसे बहुत नाराज हूं।
सलमान- अभी भी दिल में कुछ बातें चुभती हैं।
दोनों एक-दूसरे से काफी स्वाभाविक तौर पर बात कर रहे थे, तभी शो के लेखक ने इसे थोड़ा और ड्रामाटिक बनाने के लिए फिल्म करण-अर्जुन का लोकप्रिय डायलॉग जोड़ दिया- “मेरे करण अर्जुन आएंगे” – और दोनों साथ में एंट्री करते हैं। इसके साथ ही जय-वीरू जैसी बाइक भी इसमें जोड़ी गई।
ये जानकर शो के फाइनल एपिसोड से पहले इसके प्रोमो के लिए ही हमारा उत्साह बढ़ने लगा है।