नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनकी शादी मुंबई में ही बंगाली रीति-रिवाजों के साथ की जाएगी। इनकी शादी की रस्में गुरुवार से शुरु की गई थी। पहले दिन इन्होंने बंगाली रिवाज के अनुसार एक पूजा रखवाई थी जिसमें बिपाशा गुलाबी रंग की साड़ी पहने और करण सफेद कुर्ता पायजामा में दिखें थे।
इसे भी पढ़े:- करण-बिपाशा ने शादी से पहले मचाई धूम, देखिए तस्वीरें
शुक्रवार को बिपाशा की मेहंदी रस्म रखी गई थी जिसमें कुछ करीबी दोस्त और परिवार के स्दस्य ही शामिल हुए थे। सभी ने यहां खूब मस्ती की। करण और बिपाशा इस मौके पर काफी खुश नजर आ रहे थे। बिपाशा अपनी मेहंदी सेरेमनी में ठुमके लगाती हुई भी नजर आईं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें बिपाशा बसु फिल्म 'शानदार' के गाने 'गुलाबो' पर थिरकती हुई दिख रही हैं।
बिपाशा बसु ने शुक्रवार को हुए मेहंदी समारोह में हल्के गुलाबी रंग का लहंगा और फूलों के पैटर्न वाले आभूषण पहने थे। इस निजी समारोह में केवल नजदीकी दोस्तों को आमंत्रित किया गया था। इनमें अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, उनकी बहन शमिता शेट्टी, डिजायनर रॉकी एस और परिजन शामिल थे।
बिपाशा ने जयपुर ज्वेल्स ब्रांड के आभूषणों को पहना था। इस समारोह के लिए आभूषणों को फूलों के पैटर्न में डिजायन किया गया था। एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई।
उन्होंने एक पारंपरिक सतलादा पहना जो सात परतों वाला नेकलेस है, जिसे असली बसरा मोतियों से बनाया गया है। साथ ही इसे रूबी और पन्ना से अलंकृत किया गया।
अगली स्लाइड में देखें तस्वीरें:-