1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड सितारें और टीवी स्टार्स कुछ इस तरह सेलिब्रेट कर रहे हैं नया साल

बॉलीवुड सितारें और टीवी स्टार्स कुछ इस तरह सेलिब्रेट कर रहे हैं नया साल

 Published : Dec 31, 2015 07:25 pm IST,  Updated : Dec 31, 2015 07:49 pm IST

दोस्तों नया साल एक पैगाम लेकर आता हैं और हम बीते हुए साल को खुशी-खुशी विदा करते हैं। जैसे कि नए साल की शुरुआत में लोग नई-नई तैयारियों में लगे रहते हैं और नए संकल्प लेते हैं ऐसे में लोग जश्न मनाने के लिए परिजनों और दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग में

sidhrath, teena
sidhrath, teena

सिद्धांत कार्णिक : मैं हमेशा से नए साल का जश्न अपने करीबी दोस्तों और परिजनों के साथ मनाता हूं। इस साल का जश्न मेरे शूटिंग शेड्यूल पर आधारित है। मेरे करियर के लिए 2015 काफी शानदार रहा। कई लोग इस दिन संकल्प लेते हैं, लेकिन मैं संकल्पों को पूरा करने में भरोसा रखता हूं।

मीता वशिष्ठ : मैं कभी भी नववर्ष पर संकल्प नहीं लेती, मैं अपने जन्मदिन पर ऐसा करती हूं। इस साल का जश्न मैं अपने करीबियों के साथ मनाऊंगी। मैं सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देना चाहती हूं। मुझे किसी समारोह में प्रस्तुति देना अच्छा नहीं लगता, खासकर साल के आखिरी दिन। इस बार नया साल मैं अपने दोस्तों और परिजनों के साथ मनाऊंगा।

रोहित खुराना : मेरा नए साल का संकल्प है, धूम्रपान छोड़ना। इस साल का जश्न मैं अपने परिवार और दोस्तों के साथ गोवा में मनाऊंगा।

टीना दत्ता : इस साल मैं मुंबई में ही हूं और मैं अपनी मां और दोस्तों के साथ घर पर नया साल मनाऊंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन