1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड सितारें और टीवी स्टार्स कुछ इस तरह सेलिब्रेट कर रहे हैं नया साल

बॉलीवुड सितारें और टीवी स्टार्स कुछ इस तरह सेलिब्रेट कर रहे हैं नया साल

 Published : Dec 31, 2015 07:25 pm IST,  Updated : Dec 31, 2015 07:49 pm IST

दोस्तों नया साल एक पैगाम लेकर आता हैं और हम बीते हुए साल को खुशी-खुशी विदा करते हैं। जैसे कि नए साल की शुरुआत में लोग नई-नई तैयारियों में लगे रहते हैं और नए संकल्प लेते हैं ऐसे में लोग जश्न मनाने के लिए परिजनों और दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग में

deepika- India TV Hindi
deepika

नई दिल्ली :- दोस्तों नया साल एक पैगाम लेकर आता हैं और हम बीते हुए साल को खुशी-खुशी विदा करते हैं। जैसे कि नए साल की शुरुआत में लोग नई-नई तैयारियों में लगे रहते हैं और नए संकल्प लेते हैं ऐसे में लोग जश्न मनाने के लिए परिजनों और दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग में भी लगे रहते है।

हमारे टेलीविजन और बॉलीवुड सितारे भी अपनी शूटिंग से वक्त निकाल कर नए साल को खूब मस्ती और धमाल के साथ अपने दोस्तों और परिवार के साथ मनाते हैं। इन सितारों में कुछ ऐसे भी हैं जो नए साल पर कोई नया संकल्प लेते है जबकि इनमें से कुछ हस्तियां ऐसी भी है जो संकल्प लेने में भरोसा नहीं करतीं, लेकिन इन सभी सितारों ने इस दिन जश्न मनाने की पूरी योजना बना रखी है।

आइए बात करते है ऐसे ही कुछ सितारों की जो इस नए साल को बहुत सारी मस्ती के साथ मनाने के लिए तैयार है:-

सलमान खान:- अभी हाल ही में सलमान खान ने अपना 50th बर्थ डे सेलिब्रेट किया हैं। उनसे जब नए साल की पार्टी के बारे में पूछा गया तो इस पर उन्होंने कहा, " मेरा ऐसा कोई प्लान नही है। हर साल की तरह इस साल भी मैं अपने काम में व्यस्त हूं।"

रणबीर कपूर- कैटरीना कैफ:- बॉलीवुड में अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाए रहने वाले रणबीर और कैटरीना अपने नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए मैक्सिको जा रहे हैं।

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण:- खबरों के अनुसार हाल ही में 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आने वाले रणवीर और दीपिका अपना नया साल यूरोप में मनाने वाले हैं।

शाहरुख खान:- बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान नए साल का जश्न अपने परिवार के साथ दुबई में सेलिब्रेट करना चाहते हैं।

आमिर खान:- जहां एक तरफ शाहरुख अपने परिवार के साथ नए साल का स्वागत दुबई में करने वाले हैं तो वहीं आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव और बेटे आजाद के साथ स्विट्जरलैंड में यह पल बिताएंगे करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन