1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Box Office Collection: 'बाहुबली 2' ने सभी रिकॉर्ड किए ध्वस्त, पहले ही दिन 100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बनी

Box Office Collection: 'बाहुबली 2' ने सभी रिकॉर्ड किए ध्वस्त, पहले ही दिन 100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बनी

 Published : Apr 29, 2017 07:37 am IST,  Updated : Apr 29, 2017 07:43 am IST

'बाहुबली 2' कल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर लोगों की दीवानगी ऐसी है कि वीकेंड तक के टिकट अभी से हाउसफुल हो गए हैं।

bahubali- India TV Hindi
bahubali Image Source : PTI

नई दिल्ली: 'बाहुबली 2' कल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर लोगों की दीवानगी ऐसी है कि वीकेंड तक के टिकट अभी से हाउसफुल हो गए हैं। साउथ के अलावा हिंदी भाषी राज्यों में भी इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ चुका है, और सिर्फ भारत में इसकी कमाई 100 करोड़ के पार हो गई है। जी हां, फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर पहले दिन 106 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सिर्फ हिंदी में इस फिल्म ने 35 करोड़ की ओपनिंग की है, जो अब तक की किसी भी हिंदी फिल्म से ज्यादा है। आंध्र प्रदेश में फिल्म ने पहले दिन 45 करोड़ की कमाई की। वहीं तमिलनाडु ने फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ का कारोबार किया। केरल में फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ का बिजनेस किया।

कुछ दिन पहले बुक माय शो ने भी कन्फर्म किया था कि फिल्म की एडवांस बुकिंग ने अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1 दिन में फिल्म की 10 लाख से ज्यादा टिकटें बुक हुई हैं, जो किसी भी फिल्म से ज्यादा है। अभी तक यह रिकॉर्ड अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ के नाम था। पूरी दुनिया में 'बाहुबली 2' कुल 9000 स्क्रीन में रिलीज हुई है, जिसमें 6500 स्क्रीन सिर्फ भारत के हैं। 

एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी बाहुबली 2 में प्रभास, राणा डग्गूबाती, अनुष्का शेट्टी और राम्या कृष्णन अहम किरदार निभाते नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन