1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विदेशी दूल्हे ने अपनी भारतीय दुल्हन से कहा 'तुम ही हो..'

विदेशी दूल्हे ने अपनी भारतीय दुल्हन से कहा 'तुम ही हो..'

 Published : Jul 15, 2015 03:20 pm IST,  Updated : Jul 15, 2015 04:27 pm IST

नई दिल्लीः प्यार को जातियों, भाषाओं, धर्मों  में नहीं बांधा जा सकता। प्यार को सरहदें भी नहीं रोक पातीं इसका बेहतरीन उदाहरण दिखा एक शादी में  जिसमें एक विदेशी दूल्हे ने अपनी भारतीय दुल्हन के

विदेशी दूल्हे ने अपनी...- India TV Hindi
विदेशी दूल्हे ने अपनी भारतीय दुल्हन के लिए गाया 'तुम ही हो'

नई दिल्लीः प्यार को जातियों, भाषाओं, धर्मों  में नहीं बांधा जा सकता। प्यार को सरहदें भी नहीं रोक पातीं इसका बेहतरीन उदाहरण दिखा एक शादी में  जिसमें एक विदेशी दूल्हे ने अपनी भारतीय दुल्हन के लिए फिल्म 'आशिकी 2' का गीत 'तुम ही हो' गाया।

कनाडा के फ्रेंक ग्रेगरे ने भारत की सिमरम मल्होत्रा से शादी की और अपने प्यार को दर्शाते हुए उसने रिसेप्शन में सबके सामने ये खूबसूरत गीत गाया। हिंदी भाषा से अपरिचित ग्रेगरे की इस सफल कोशिश को देख उनकी भारतीय दुल्हन अपने आसुओं को रोक न पाईं। वैसे अरिजीत सिंह द्वारा गाया गया ये रोमांटिक गीत है ही ऐसा की कोई भी इसे सुनकर खो जाए। अरिजीत सिंह को इस गाने के लिए बेस्ट सिंगर का अवार्ड भी मिला था।

न जाने कितने ही आशिकों ने इस गीत से अपनी दिलरुबा का दिल जीता है। ये गाना निर्देशक मोहित सुरी के दिल के इतने करीब था कि वो अपनी फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' का टाईटल तुम ही हो रखने वाले थे।

खैर अब आप भी देखें कनाडा के फ्रेंक ग्रेगरे द्वारा गुनगुनाया गया ये गीत-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन