1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 17 जनवरी को आएगा कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का आखिरी शो

17 जनवरी को आएगा कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का आखिरी शो

 Published : Dec 20, 2015 08:28 pm IST,  Updated : Dec 20, 2015 08:28 pm IST

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला चर्चित सीरियल कॉमेडी नाइट्स विद कपिल अब बंद होने जा रहा है।

kapil sharma- India TV Hindi
kapil sharma

मुंबई: कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला चर्चित सीरियल कॉमेडी नाइट्स विद कपिल अब बंद होने जा रहा है। इस शो के फैंस के लिए यह बेशक बुरी खबर है लेकिन यह बात पूरी तरह सच है। लगातार तीन सालों से लोगों को गुदगुदा रहे इस सीरियल का आखिरी एपिसोड अगले साल 17 जनवरी 2016 को प्रसारित किया जाएगा। गौरतलब है कि कपिल शर्मा के पापुलर शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का पहला एपिसोड 22 जून 2013 को प्रसारित हुआ था।

शो के चलते घर-घर में फेमस हो गए थे किरदार- कपिल शर्मा के इस शो ने रातों-रात सुर्खियां बटोरी थीं। इस शो की लोकप्रियता का आलम यह था कि हर कोई यहां आने को बेताब रहता था, फिर चाहे वो किसी फिल्म का प्रमोशन हो या फिर कुछ और। वहीं इस शो का हर प्रतिभागी लोगों के जहन में चढ़ चुका था। सबकी प्यारी दादी जो हर दम पीने की बात किया करती थीं और हर मेहमान को शगुन की पप्पी दिया करती थीं, दर्शक अब उनके शानदार अभिनय और डांस को इस शो पर नहीं देख पाएंगे। वहीं लोगों की चहेती बन चुकी गुत्थी, कपिल का नौकर, उनके पड़ोसी और कपिल की बीबी ये सभी अब इस शो में आखिरी बार दिखाई देंगे।

बड़े-बड़े लोग आए कपिल के शो पर- इस शो पर सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, परिणीती चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, रणवीर कपूर, रितिक रोशन, सानिया मिर्जा, कपिल देव, महेश भट्ट, एली एवराव, अल्ताफ रजा, रणदीप हुड्डा और आलिया भट्ट जैसे सितारे शिरकत कर चुके हैं।

शो को बंद करने के पीछे की वजह- इस शो को बंद करने के पीछे की वजह करीब चार महीने पहले शुरू हुए शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' को बताया जा रहा है। दोनों ही शो के नाम के साथ-साथ फॉर्मेट में भी काफी समानता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक खुद कपिल ने इस शो को बंद करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि, "हां जी यह सही  हमने दिसंबर में इस शो को बंद करने को कहा था, लेकिन चैनल ने 17 जनवरी तक शो को जारी करने का अनुरोध किया है। कपिल ने कहा "हमने अच्छी शुरुआत की थी और क्वालिटी को मेंटेन करने के लिए हमने मेहनत की। पिछले दो साल से हम ऑडियंस को खूब एंटरटेन कर रहे थे, लेकिन जब हमारा शो ऑडियंस की हैबिट में आ गया तो उन्होंने सेम लाइन पर एक दूसरा शो लॉंच कर दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन