1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जयललिता के जीवन पर फिल्म बनाने वाले थे निर्देशक दासारी नारायण राव, कल हो गया निधन

जयललिता के जीवन पर फिल्म बनाने वाले थे निर्देशक दासारी नारायण राव, कल हो गया निधन

 Published : May 31, 2017 07:44 am IST,  Updated : May 31, 2017 07:44 am IST

दासारी नारायण राव का मंगलवार को निधन हो गया। दक्षिण भारत के मशहूर फिल्म निर्देशक और पूर्व केंद्रीय मंत्री दासारी नारायण राव 75 साल के थे।

dasari- India TV Hindi
dasari Image Source : PTI

हैदराबाद: दक्षिण भारत के मशहूर फिल्म निर्देशक और पूर्व केंद्रीय मंत्री दासारी नारायण राव का निधन हो गया। 75 साल के दासारी नारायण ने लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को अपने प्राण त्याग दिए।

तेलुगू, तमिल और हिंदी भाषाओं में 125 फिल्मों का निर्देशन कर चुके दासारी नारायण का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। राव को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

राव लंबे समय से बीमार थे और कई बार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसी साल राव के फेफड़े औऱ गुर्दे का ऑपरेशन भी हुआ था।

राव पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मंत्रिपरिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। राव का नाम कोयला घोटाले के आरोपपत्र में भी था।

राव ने  'प्रेमाभिषेकम', 'मेघा संदेशम', 'ओसी रामुलम्मा' और 'टाटा मनवाडू' जैसी कुछ सफल फिल्में की हैं।

आपको बता दें निर्देशक दासारी नारायण राव तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता के जीवन पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश उससे पहले ही उनका निधन हो गया।

जनवरी में एक इंटरव्यू के दौरान राव ने जयललिता पर फिल्म बनाने की इच्छा जताई थी, उन्होंने कहा था कि फिल्म की पटकथा का काम शुरू होने वाला है।

आपको बता दें, बाहुबली 2 में राजमाता शिवगामी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री राम्या कृष्णन अम्मा का किरदार निभाने की इच्छा जता चुकी हैं। उम्मीद की जा रही थी कि शायद राव की फिल्म में राम्या ही लीड रोल में नजर आए।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन