नई दिल्ली- सलमान खान के जन्मदिन को लेकर उनके फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा और हो भी क्यों न, आखिर उनके फेवरेट सुपरस्टार गोल्डन जुबली जो मनाने वाले है। फैंस के अलावा बॉलीवुड सितारो को भी उनके जन्मदिन का खासा इंतजार है और हर कोई उनके लिए कुछ न कुछ प्लान कर रहा है। ये साल भी उनके लिए काफी लकी साबित हुआ। जहां उनकी दोनों फिल्में- बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही वहीं उन्हें 13 साल पुराने हिट एंड रन मामले से छुटकारा मिला।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 9: दीपिका पादुकोण ने किया सलमान खान को प्रपोज
ऐसे में उनकी शादी की कयासे लगाना भी शुरु हो गई है और खबरों की माने तो अभिनेत्री दीपिका पादुकोण उन्हें उनके जन्मदिन पर शादी से रिलेटेड ही कुछ गिफ्ट करने वाली हैं। अगर याद हो अपनी फिल्म तमाशा के प्रमोशन के दौरान दीपिका ने सलमान को बिग बॉस 9 के सेट्स पर प्रपोज किया था। हालांकि, समलान ने हां तो नहीं कहा था पर न भी नहीं बालो था और बस ये कह दिया था कि वो इस बारे में सोचेंगे।
अब हाल ही जब एक टीवी चैनल ने दीपिका से पूछा कि वो उन्हें उनके 50वें जन्मदिन पर क्या गिफ्ट करना पसंद करेंगे तो उनका कहना था, “मैं उन्हें एक दुल्हन गिफ्ट करना चाहुंगी।” अब क्या इसका मतलब हम ये समझे कि वो कोई सुंदर सी लड़की सलमान को शादी के लिए पेश करने वाली हैं? या वो खुद एक बार उन्हें प्रोपोज करने वाली है? खैर इन सवालों का जवाब को 27 दिसम्बर को ही मिलेगी।