मुंबई: शाहरूख खान के लिए दिलीप कुमार हमेशा से पूजनीय रहे हैं और वह उन्हें फिल्म उद्योग का स्तंभ मानते हैं। हैप्पी न्यू ईयर के 50 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि आईकॉन जैसे तमगे कुमार के लिए बहुत छोटे हैं और उन्हें पद्म विभूषण मिलना बड़े जश्न की बात है। शाहरूख ने संवाददाताओं से कहा, दिलीप साहब किसी और से ज्यादा हकदार है।
आईकान जैसे शब्द उनके लिए बहुत छोटे हैं। वह फिल्म उद्योग के पितामह, बचे हुए आखिरी कुछ स्तंभों में से हैं।मेरे ख्याल से उन्होंने जो हासिल किया है वह विशाल है। उन्होंने कहा, यह मायने नहीं रखता है उन्हें कितने पुरस्कार मिले। उनकी कला, खूबसूरती और सायराजी के सहयोग की वजह से यह सब उनके लिए कम है। एक अभिनेता होने के अलावा वह एक बेहतरीन इंसान हैं। मैं उन्हें व्यक्तिगत तौर पर जानता हूं और मैं यह कह सकता हूं। यह बड़े जश्न का पल है।
गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता को बांद्रा स्थित उनके घर में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पद्म विभूषण से नावाजा था। 93 वर्षीय मशहूर अभिनेता को उनकी पत्नी सायरा बानो की मौजूदगी में सिंह ने एक मेडल, एक प्रमाण पत्र और एक शॉल दी थी।