नई दिल्ली- जी हां, शाहरुख खान वापस आ गए हैं भारत के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में। यहीं नहीं, उनके साथ फिल्म में उनकी सह-अभिनेत्री काजोल भी काफी समय बाद किसी टीवी सीरियल में दिखेंगी। और उनके फैंस के लिए इससे अच्छी बात क्या होगी।ये भी पढ़ें- दिलवाले के नए गीत ‘जनम जनम' में फिर दिखा शाहरुख-काजोल का रोमांसलंदन के अपने प्रमोशन कैंपेन के बाद 'दिलवाले' की टीम कॉमेडी नाइट्स के स्टेज पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। किंग खान के सिगनेचर पोज से लेकर डांस और खूब सारी मस्ती के साथ इन सितारों ने मनोरंजन के लेवेल को काफी ऊंचा कर दिया हैं।हमारे हाथ शो की कुछ तस्वीरें लगी हैं जिसमें फिल्म दिलवाले की पूरी स्टार कास्ट जैसे की शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन दिखाई दे रहे हैं। एक मायने में ये सभी सितारे इस शो से लंदन का अपना पूरा स्ट्रेस उतारते हुए दिख रहे हैं।कपिल शर्मा अपने वन-लाइनर डायलॉग्स से शो में दोबारा जान डालने के लिए तैयार हैं, वहीं शो में उनकी फैंमिली के कैरेक्टर्स भी कुछ कम पीछे नहीं हैं। वहीं सोचने वाली बात ये है कि शो पर आए दो हैंडसम मर्दों शाहरुख खान और वरुण धवन के सामने दादी (अली अजगर) क्या करेंगी।रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का इंतजार दुनिया भर में दर्शकों को है और हो भी क्यों न, फिल्म 5 वर्षों बाद शाहरुख और काजोल की इस एवरग्रीन जोड़ी को साथ में जो ला रही हैं।जो भी हैं, हमें यकीन है कि आप कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के इस दिलवाले स्पेशल एपीसोड को मिस नहीं करना चाहेंगे जो अगले रविवार को प्रसारित किया जाएगा।अगली स्लाइड से देखिए शो की बाकी तस्वीरें-शाहरुख खान को रुझाने की कोशिश करती दादी।'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'दिलवाले' का सम्पूर्ण परिवार एक साथ पोज देते हुए।दिलवाले टीम से मस्ती करते कपिल शर्मा।फिल्म के गीत मनमा इमोशन पर थिरकते वरुण, कृति, शाहरुख और कपिल।शाहरुख खान के साथ उनका सिगनेचर रोमांटिक पोज कॉपी करते कपिल शर्मा।सुनील ग्रोवर के चेहरे पर पेंट लगातीं काजोल।