1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डिंपल कपाड़िया को सर्वोच्च न्यायालय से नोटिस

डिंपल कपाड़िया को सर्वोच्च न्यायालय से नोटिस

 Written By: IANS
 Published : Aug 07, 2015 07:15 pm IST,  Updated : Aug 07, 2015 07:17 pm IST

नई दिल्लीः सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की लिव-इन-पार्टनर अनीता आडवाणी की याचिका पर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया को नोटिस भेजा। अनीता ने याचिका में घरेलू हिसा की अपनी शिकायत बरकरार रखने

डिंपल कपाड़िया को...- India TV Hindi
डिंपल कपाड़िया को सर्वोच्च न्यायालय से नोटिस

नई दिल्लीः सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की लिव-इन-पार्टनर अनीता आडवाणी की याचिका पर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया को नोटिस भेजा। अनीता ने याचिका में घरेलू हिसा की अपनी शिकायत बरकरार रखने का अनुरोध किया है। सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एच.एल. दत्तू की अध्यक्षता वाली शीर्ष अदालत की एक पीठ ने डिंपल को यह नोटिस अनीता की याचिका पर जारी किया।

अनीता ने बम्बई उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसने डिंपल कपाड़िया और अन्य के खिलाफ दर्ज कराई गई घरेलू हिंसा की उनकी शिकायत रद्द कर दी।

अनीता की ओर से उपस्थित हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सी.ए. सुंदरम ने न्यायालय को बताया कि उनकी मुवक्किल राजेश खन्ना और डिपल कपाड़िया के अलग होने के बाद 25 साल से सुपरस्टार के साथ रह रही थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन