नई दिल्ली: अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'तुम बिन 2' इन दिनों खूब चर्चा में छाई हुई है। फिल्म में 'चैंपियन' से दर्शकों को लुभाने के बाद वेस्टइंडीज के क्रिकेटर और गायक ड्वेन ब्रावो इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में गायन की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसे लेकर वह उत्साहित होने के साथ-साथ नर्वस भी हैं। ब्रावो ने ईमेल बातचीत में बताया, "मैं उत्साहित होने के साथ-साथ नर्वस भी हूं। मुझे उम्मीद है कि यह गीत मेरे आखिरी गीत से अधिक हिट होगा। यह दृष्टिकोण प्रत्येक पारी को बेहतर बनाने के लिए अधिक चुनौतीपूर्ण है।"
इसे भी पढ़े:- कपिल शर्मा के शो पर वेस्टइंडीज़ के स्टार क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो ने किया बड़ा खुलासा
'जगर बॉम्ब' नामक गीत के बारे में 32 वर्षीय अभिनेता ने कहा, "यह गीत अंकित तिवारी द्वारा गाया गया है। अनुभव सिन्हा ने मेरा निर्देशन किया है। हम 'तुम बिन 2' के कलाकारों के साथ नाइट क्लब में शूटिंग कर रहे हैं।"
'तुम बिन 2' में नेहा शर्मा, आदित्य सील और आशीम गुलाटी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म 'तुम बिन' का सीक्वल है, जो 2001 में रिलीज हुई थी। इसमें प्रियांशु चटर्जी, संदली सिन्हा, हिमांशु मलिक और राकेश वशिष्ठ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
भारत से लगाव के बारे में ब्रावो ने कहा कि यह देश उनके दूसरे घर की तरह है। उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो यह मेरे दूसरे घर की तरह है।"