मुंबई: सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म 16 जनवरी 1985 को दिल्ली में हुआ था। सिद्धार्थ ने अपनी पढ़ाई डॉन बॉस्को स्कूल से की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के भगत सिंह कॉलेज से अपनी कॉलेज की पढाई पूरी की। 18 साल की उम्र में ही सिद्धार्थ ने मॉडलिंग करना शुरु कर दिया था इसमें उन्हें सफलता भी हासिल हुई, लेकिन सिद्धार्थ सिर्फ मॉडलिंग करियर से ही संतुष्ट नहीं थे। वह अपना करियार बॉलीवुड में बनाना चाहते थे इसलिए उन्होंने 4 साल के बाद ही मॉडलिंग छोड़ने का फैसला कर लिया। सिद्धार्थ ने अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनने वाली एक फिल्म के ऑडिशन भी दिया था, लेकिन किसी कारण की वजह से वह फिल्म ही नहीं बन पाई। इस बात से उन्हें काफी ठेस भी पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने 2010 में करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'माय नेम इज खान' में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था।
इसे भी पढ़े:आलिया भट्ट दिखीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर पर
फिल्मी करियर की शुरुआत: 2010 में करण जौहर के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके सिद्धार्थ ने 2012 में करण के ही निर्देशन में बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत की। सिद्धार्थ के साथ इस फिल्म से महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट और डेविड धवन के बेटे वरुण धवन ने भी बॉलीवुड में कदम रखा था। इनकी पहली फिल्म ने ही परदे पर खूब धमाल मचाया। सिद्धार्थ को इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर के अवार्ड से भी नवाजा गया था। फिल्म ने 700 मिलियन की कमाई की। 2012 के बाद सिद्धार्थ ने 2014 में आई फिल्म 'हंसी तो फसी' से बॉक्स ऑफिस पर वापसी की, हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। 2014 में ही सिद्धार्थ को मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक विलेन' में देखा गया था इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की। इनके बाद वह 2015 में करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रदर्स' में जैकलीन और अक्षय कुमार के साथ दिखाई दिए थे। तीनो की जोड़ी को दर्शको ने खूब पसंद किया। सिद्धार्थ कोका-कोला और अमेरिकन स्वान के ब्रांड एम्बैसडर भी है।
आइए आज सिद्धार्थ के 31वें जन्मदिन पर उनकी कुछ खास बातों पर नजर डालते हैं:-