1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खत्म हुआ इंतजार, रितिक ने बताई मोहन जोदाड़ो की रिलीज डेट

खत्म हुआ इंतजार, रितिक ने बताई मोहन जोदाड़ो की रिलीज डेट

 Published : Apr 09, 2016 05:52 pm IST,  Updated : Apr 09, 2016 05:53 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘मोहन जोदाड़ों’ की रिलीज की तारीख की घोषणा की है।

hrithik- India TV Hindi
hrithik

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘मोहन जोदाड़ों’ की रिलीज की तारीख की घोषणा की है। उन्होंने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीरे शेयर कि है जिसमें रितिक रोशन की आखें नजर नजर आ रही हैं। और इस तस्वीर पर लिखा हुआ दिख रहा है मोहनजोदाड़ो की शूटिंग खत्म हो चुकी है। फिल्म 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

इसे भी पढ़े:- फोटोग्राफर की गुस्ताखी पर आग बबूला हुए रितिक, छीन लिया कैमरा

रितिक ने आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मोहनजोदाड़ो’ की शूटिंग खत्म होने की सूचना और इसकी रिलीज की तारीख की घोषणा ट्विटर पर की। रितिक ने ट्वीट किया, “चरित्र की मजबूती की कसौटी परखने वाली एक ऐसी यात्रा जिस पर आपको निश्चित ही गर्व होगा। पूजा हेगड़े के साथ ‘मोहन जोदड़ो’ की शूटिंग खत्म हुई।“

रितिक ने अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें वह रिलीज की तारीख लिखा हुआ क्लैप बोर्ड पकड़े हुए नजर आ रहे और उनके पीछे लगान के फिल्मकार मौजूद हैं।

hri
hri

फिल्म से रितिक के साथ पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म से पूजा बॉलीवुड में अपनी शुरूआत कर रही हैं और जाने माने अभिनेता कबीर बेदी भी इसमें अभिनय करते हुए नजर आएंगे।

यह फिल्म पाकिस्तान के सिंध में 2600 ईस्वी पूर्व मौजूद सिंधु घाटी सभ्यता के युग में प्राचीन शहर मोहन-जोदड़ो की पृष्ठभूमि पर आधारित साहस और प्रेम की एक महागाथा है। रितिक इस फिल्म में दूसरी बार आशुतोष गोवारिकर के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले ये दोनों वर्ष 2008 में आई फिल्म ‘जोधा अकबर’ में भी साथ काम कर चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन