1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का विजेता बना 13 साल का बांसुरीवादक

'इंडियाज गॉट टैलेंट' का विजेता बना 13 साल का बांसुरीवादक

 Published : Jul 10, 2016 05:10 pm IST,  Updated : Jul 10, 2016 05:30 pm IST

कलर्स चैनल के शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के सांतवे संस्करण का विजेता घोषित किया जा चुका है। यह पुरस्कार अमृतसर के 13 वर्षीय बांसुरीवादक सुलेमान ने अपने नाम किया है।

Amritsar's Flautist Suleiman is winner of India's Got Talent- India TV Hindi
Amritsar's Flautist Suleiman is winner of India's Got Talent

मुंबई: कलर्स चैनल के शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के सांतवे संस्करण का विजेता घोषित किया जा चुका है। यह पुरस्कार अमृतसर के 13 वर्षीय बांसुरीवादक सुलेमान ने अपने नाम किया है। अपनी जीत से उत्साहित सुलेमान ने शनिवार को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक मारुति सुजुकी सेलेरियो कार और शो की ट्रॉफी ग्रहण की, जिस पर शो के निर्णायक दल के सदस्यों -किरण खेर, मलाइका अरोड़ा खान और करण जौहर- के हस्ताक्षर थे। सुलेमान बांसुरी उस्ताद हरिप्रसाद चौरसिया के शिष्य हैं।

इसे भी पढ़े:-

सुलेमान ने एक बयान में अपने पिता, गुरु और शो का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कहा, "'इंडियाज गॉट टैलेंट' जीतना मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। शो जीतकर मैंने अपने पिता का सपना पूरा किया है। इस शो ने मुझे दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा साबित करने और अपने कौशल को आगे बढ़ाने का एक मंच दिया है।" सुलेमान ने कहा, "मेरे पिता और मेरे सभी गुरुओं, खासतौर पर पंडित हरिप्रसाद चौरसिया का धन्यवाद, जिनके बिना मैं यहां तक नहीं पहुंच सकता था।"

सुलेमान अमृतसर के कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हैं। कैलर्स चैनल की प्रोग्राम हेड मनीषा शर्मा ने शो के बारे में कहा कि, "इस बार हमने लीक से हटकर कार्यक्रम बनाने का आयोजन किया।"

शो के ग्रैंड फिनाले में वरुण धवन, जॉन अब्राहम और जैकलिन फर्नांडीज भी नजर आए। इसके अलावा शो में अनिल कपूर भी पहुंचे थे। अनिल अपने धारावाहिक सीरीज '24 सीजन 2' के कारण चर्चा में बने हैं। वहीं, जॉन, वरुण और जैकलिन अपनी आगामी फिल्म 'ढिशूम' के प्रमोशन के लिए इस मंच पर नजर आए थे। इन्होंने यहां के शानदार डांस परफोर्मेंस भी दी। इसके अलावा मलाइका ने भी अपने ठुमकों से समा बांध दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन