1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जिमी शेरगिल की मां अब नहीं रहीं

जिमी शेरगिल की मां अब नहीं रहीं

 Published : Aug 06, 2015 11:34 am IST,  Updated : Aug 06, 2015 12:05 pm IST

नई दिल्लीः तनु वेड्स मनु रिटर्नस के अभिनेता जिमी शेरगिल की मां का कल बुद्धवार रात अस्पताल में निधन हो गया।   खबरों की माने तो उनकी मां की तबियत काफी समय से खराब चल

जिमी शेरगिल की मां का...- India TV Hindi
जिमी शेरगिल की मां का अस्पताल में हुआ निधन

नई दिल्लीः तनु वेड्स मनु रिटर्नस के अभिनेता जिमी शेरगिल की मां का कल बुद्धवार रात अस्पताल में निधन हो गया।  

खबरों की माने तो उनकी मां की तबियत काफी समय से खराब चल रही थी लेकिन कल रात अचानक उनकी हालत ज्यादा बिगड़ जाने से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

जिमी बैंकाक में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे जब उन्हें पता चला कि उनकी मां को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वे सबकुछ छोड़कर वहां से रवाना हुए। बुधवार रात उनकी मां ने अंतिम सांस ली।

जिमी ने फिल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड में कदम रखा था। उसके बाद 'दिल है तुम्हारा', 'लगे रहो मुन्नाभाई', ए वेड्नेसडे, साहब बीवी और गैंगस्टर' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन