नई दिल्ली: अभिनेता जॉन अब्राहम हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ढिशूम’ में नजर आ चुके हैं। फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई है साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छी खासी कमाई कर ली है। इसे लेकर हाल ही में जॉन ने बताया कि बॉक्स ऑफिस की कमाई एक कलाकार के लिए मायने नहीं रखती, लेकिन एक फिल्म निर्माता के रूप में यह चिंता का विषय है।
इसे भी पढ़े:-
- जॉन की जिंदगी पर स्टैलोन का गहरा असर
- पाकिस्तान में 'ढिशूम' रिलीज न होने पर जॉन ने कही ये बात
- 'ढिशूम' ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल
जॉन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, "हमेशा से मेरे लिए कमाई का कोई मतलब नहीं रहा है। मेरे लिए यह महत्वपूर्ण नहीं है। एक निर्माता के रूप में हां, हम कमाई पर ध्यान देते हैं, लेकिन एक व्यक्ति के रूप में कमाई कोई मायने नहीं रखती। मेरे लिए दर्शकों की सराहना जरूरी है।"
वर्तमान में फिल्म 'ढिशूम' की सफलता का आनंद ले रहे जॉन ने कहा कि लोगों की सराहाना उन्हें उत्साहित करती है। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और जैकलिन फर्नांडिज भी मुख्य किरदारों में नजर आए थे।
जॉन ने बताया कि फिल्म की सफलता के बाद न तो वह जश्न मनाते हैं और न ही इसकी असफलता पर उदास होते हैं।
जॉन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फोर्स 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह इस फिल्म के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इसमें सोनाक्षी सिन्हा और राज ताहिर भसीन जैसे सितारे महत्वपूर्ण भूमिका में है। उन्होंने इस फिल्म को असली मारधाड़ वाली फिल्म करार दिया। उन्होंने कहा, "'फोर्स 2' में अलग तरह के एक्शन हैं। यह असली मारधाड़ वाली फिल्म है।"