मुंबई: अभिनेता जॉन अब्राहम हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ढिशूम’ में नजर आ चुके हैं। ‘ढिशूम’ फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई है साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छी खासी कमाई कर ली है। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने बताया कि वह ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना पसंद नहीं करते, जो पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री में प्रचलित है।
इसे भी पढ़े:-
'ढिशूम' स्टार ने यहां 'रुस्तम' की स्क्रीनिंग के मौके पर यह बात कही। यह पूछे जाने पर कि एक निर्माता के तौर पर क्या वह भारतीय सेना पर फिल्म बनाना चाहेंगे, जॉन ने कहा, "मैं प्रचलित चीजों के साथ नहीं चलता, इसलिए शायद आप यह गलत व्यक्ति से पूछ रहे हैं।
मैं अपने अनुसार फिल्में बनाता हूं। अगर मुझे कुछ अच्छा लगता है, तो मैं उसी पर फिल्म बनाता हूं, नहीं तो नहीं।" जॉन और अक्षय इससे पहले 'गरम मसाला', 'देसी बॉयज', 'हाउसफुल 2' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।