नई दिल्ली: कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से अलग हुए कपिल शर्मा अब सोनी टेलीविजन पर अपना नया शो लेकर आ रहे हैं। लेकिन कपिल की नई पारी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रोड़ा बन सकते हैं। दरअसल 29 अप्रैल को कपिल शर्मा का नया शो ‘द कपिल शर्मा शो’ लॉन्च होने जा रहा है। कपिल को पहले दिन जबरदस्त TRP की उम्मीद है। लेकिन कलर्स कपिल के शो के वक्त ही संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी दिखाने जा रहा है। ऐसे में रणवीर और दीपिका कपिल की नई पारी में शुरुआती अड़ंगा डालते हुए दिख रहे हैं।
मतभेदों के चलते कलर्स के अलग हुए थे कपिल:
हम सभी जानते हैं कि कलर्स के मशहूर धारावाहिक कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से ही कपिल शर्मा को पॉपुलारिटी मिली थी, लेकिन मतभेदों के कारण कपिल शर्मा कलर्स के प्रतिद्वंदी चैनल सोनी पर अपना नया शो लेकर आ रहे हैं। कपिल शर्मा का यह नया शो भी रात को 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। वहीं कलर्स ने इसी दिन इसी वक्त संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी दिखाने का फैसला किया है। ऐसे में दर्शक बंट सकते हैं और कपिल के पहले शो को टीआरपी में थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।कपिल के शो में होंगे पुराने लोग, पहले गेस्ट होंगे शाहरुख:
कपिल के नए शो में भी वही पुराने लोग किकू शारद, असगर अली, सुमोना चक्रवर्ती होंगे। वहीं कपिल के शो के पहले मेहमान शाहरुख खान होंगे। कपिल शर्मा के नए शो में ये होंगे सबसे नाम
कपिल शर्मा: कप्पू
अली असगर: एक अंधी Courtesan महिला का किरदार
सुनील ग्रोवर: डॉक्टर, डॉक्टर मशहूर गुलाटी, उनके साथ दो खूबसूरत नर्स भी होंगी
सिमोना चक्रवर्ती: सिमोना डॉक्टर मशहूर गुलाटी के अस्पताल में काम करने वाली महिला का किरदार निभाएंगी।
रौशेल: ये कपिल की टीम में नई एंट्री होगी जो डॉक्टर मशहूर गुलाटी की नर्स का किरदार निभाएंगी
फैमिली नौकर चंदन प्रभाकर: इनकी खुद की एक चाय की दुकान होगी।
कीकू शारद: वो अलग अलग किरदारों में नजर आएंगे।