नई दिल्ली: फिल्मी इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं जो अब तक शादी के बंधन में नहीं बंधे हैं। इन सितारों से अक्सर शादी न करने के पीछे का कारण पूछा जाता है। इन्हीं में से एक करण जौहर भी हैं जिनसे हमेशा यह सवाल किया जाता है कि उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं? लेकिन हाल ही में करण ने अपनी शादी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह शादीशुदा हैं और उनकी एक नहीं बल्कि दो शादीयां हुई हैं।
इसे भी पढ़े:-
- खत्म हुआ इंतजार, "कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा?" इस दिन होगा खुलासा
- रणवीर संग पहली बार काम करेंगे करण जौहर
- करण जौहर ने कहा, लोग फिल्मों में नये चेहरों को देखना पसंद करते हैं
करण जौहर इन दिनों टीवी और फिल्मों में कामयाबी का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। जहां एक तरफ उन्होंने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं वहीं वह टीवी पर भी काफी सफल रहे हैं। वह सेलेब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' के अलावा 'झलक दिखला जा' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में नजर आ रहे हैं।
करण ने एक टीवी शो के दौरान बताया कि उनकी दो पत्नियां हैं और वह दोनों से ही काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शादी टीवी और फिल्मों से हो चुकी हैं। उन्होंने कहा, सिनेमा उनकी पहली पत्नी है जबकि टीवी उनकी दूसरी बीवी है।
करण का कहना है कि उनके जीवन में जितना महत्व फिल्मों का है उतना ही वह टीवी को भी अहमियत देते हैं। वह हर हफ्ते अपने टीवी शो की टीआरपी मालूम करते हैं। उनका कहना है कि उनके शो की टीआपी जब डाउन होती है तो उन्हें बहुत बुरा लगता है। करण इन दिनों सेलेब्रिटी डांस शो 'झलक दिखला जा' में जज के तौर पर नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ जैकलिन फर्नांडिज और गणेश हेगड़े भी जज की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।