1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पत्नी नहीं, बच्चे नहीं, मैंने सिनेमा से शादी की है: करण

पत्नी नहीं, बच्चे नहीं, मैंने सिनेमा से शादी की है: करण

 Written By: IANS
 Published : Jun 13, 2015 06:47 pm IST,  Updated : Jun 13, 2015 06:48 pm IST

मुंबई:  फिल्म निर्देशक करण जौहर इस बात से निराश हैं कि स्वतंत्र और गंभीर सिनेमा बनाने वाले फिल्मकार उनके साथ काम करने में दिलचस्पी नहीं लेते। उन्होंने कहा, "लोगों को लगता है कि गंभीर और

पत्नी नहीं, बच्चे नहीं,...- India TV Hindi
पत्नी नहीं, बच्चे नहीं, मैंने सिनेमा से शादी की है: करण

मुंबई:  फिल्म निर्देशक करण जौहर इस बात से निराश हैं कि स्वतंत्र और गंभीर सिनेमा बनाने वाले फिल्मकार उनके साथ काम करने में दिलचस्पी नहीं लेते। उन्होंने कहा, "लोगों को लगता है कि गंभीर और दिमाग लगाने वाली फिल्में मै नहीं बना सकता।"

करण ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह बहुत बड़े सिनेप्रेमी हैं। उन्होंने कहा था, "कम ही लोगों को पता है कि मैं बहुत बड़ा सिनेप्रेमी हूं। मेरी कोई अलग जिंदगी नहीं है, रिश्ता नहीं है, पत्नी नहीं, बाल-बच्चे नहीं हैं। मैंने अपनी फिल्म कंपनी से शादी की है, मैंने सिनेमा से शादी की है।"

सप्ताह की शुरुआत में 17वें मुंबई फिल्म फेस्टीवल की घोषणा के दौरान 43 वर्षीय फिल्म निर्माता करण ने कहा कि वह हर प्रकार के सिनेमा को सहयोग देने के लिए तैयार हैं, लेकिन स्वतंत्र फिल्मकार उनके पास आते ही नहीं हैं।

करण ने कहा, "मैं हर तरह की फिल्मों की मदद के लिए तैयार हूं, लेकिन दुर्भाग्य से उनमें से कुछ लोग मेरे पास ही नहीं आते।"

करण ने अपनी फिल्म निर्माण कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के तहत कई बहुप्रशंसित और स्वतंत्र फिल्मों का निर्माण किया है, जिनमें इरफान खान, निमरत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत 'द लंचबॉक्स' भी शामिल है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन