
3. लाइफ इन अ मेट्रो: 2007 में आई फिल्म 'लाइफ इन अ मेट्रो' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। फिल्म में अलग अलग लोगों के बारे में कई कहानियां दिखाई गई हैं। कोंकणा ने इस फिल्म में रेडियो प्रडयूसर का किरदार निभाया था जो 28 साल की है, लेकिन अनमैरिड और असुरक्षा वाली भावना से परिपूर्ण। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया।