1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिर लौट रहा है लंगड़ा त्यागी, अब बनेगी 'ओंकारा' की स्पिन ऑफ फिल्म

फिर लौट रहा है लंगड़ा त्यागी, अब बनेगी 'ओंकारा' की स्पिन ऑफ फिल्म

 Published : Apr 29, 2017 03:10 pm IST,  Updated : Apr 29, 2017 03:10 pm IST

निर्देशक विशाल भारद्वाज की वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म 'ओंकारा' में अभिनेता सैफ अली खान के लंगड़ा त्यागी नामक किरदार ने काफी प्रशंसा बटोरी थी। अब इस किरदार को फिर से पेश करने की कवायद हो रही है।

s- India TV Hindi
s

मुंबई: निर्देशक विशाल भारद्वाज की वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म 'ओंकारा' में अभिनेता सैफ अली खान के लंगड़ा त्यागी नामक किरदार ने काफी प्रशंसा बटोरी थी। अब इस किरदार को फिर से पेश करने की कवायद हो रही है।

भारद्वाज के प्रोडक्शन हाउस के करीबी सूत्र ने कहा, "ओमकारा फिल्म ने समीक्षक और दर्शकों को आश्चर्यचकित किया था। सैफ को उनके किरदार के लिए काफी प्रशंसा मिली थी। कोई और इस किरदार को सैफ से अच्छा नहीं निभा पाता। लंगड़ा त्यागी के इस चरित्र पर आधारित एक फिल्म पर काम चल रहा है। इस चरित्र की स्पिन आफ फिल्म (ऐसी फिल्म जो किसी अन्य फिल्म के चरित्र पर आधारित हो) को ओर भी बेहतरीन बनाने के लिए काफी प्रस्ताव आए हैं जिसका पहला भाग अभी लिखा जा रहा है।"

सैफ ने भारद्वाज को इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी है। यानि एक बार फिर से आपको ओंकारा की कहानी देखने को मिलेगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन