मुंबई: बॉलावुड की मशहूर गायिका आशा भोंसले गुरुवार को 83 साल की हो चुकी हैं। उनके इस खास मौके पर कई हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दीं। इस अवसर पर स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने अपनी छोटी बहन आशा भोसले को तोहफे में बहुत सा आर्शीवाद और शुभकामनाएं दीं। लता ने ट्वीट किया, "नमस्कार। आज मेरी छोटी बहन आशा भोंसले का जन्मदिन है। मैं उसको शुभ आशीर्वाद देती हूं। ईश्वर उसको हमेशा खुश रखे।"
इसे भी पढ़े:- Happy Birthday आशा भोंसले: सुरों की मल्लिका के 10 बेहतरीन नग्में
एक अन्य पोस्ट में मंगेशकर ने 1966 की फिल्म तीसरी मंजिल में आशा के गाए गाने 'ओ हसीना जुल्फों वाली' का वीडियो शेयर किया है।
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने आशा को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्विटर पर 'एक परदेसी मेरा दिल' गाने को अपनी तस्वीर के साथ साझा किया। फिल्म 'रफू चक्कर' के इस गाने की कुछ पंक्तियों को अभिनेता ने भी गुनगुनाया है।
ऋषि ने ट्वीट किया, "जन्मदिन मुबारक हो आशा जी। कुछ लोगों को ही पता है कि फिल्म 'रफू चक्कर' में मैंने उनकी आवाज में भी गाया है।"
पंजाबी गायक मीका ने ट्वीट किया, "दिग्गज संगीत गुरु आशा भोंसले जी को जन्मदिन की बधाई। आप अच्छा लंबा जीवन जिए। भगवान आपका भला करे।"
फिल्मकार अशोक पंडित ने भी आशा भोसले को शुभकानाएं देते हुए कहा, "आशा भोसले को संगीतमय जन्मदिन की बधाई। ईश्वर आपको ढेर सारा प्यार और खुशियों का आशीर्वाद प्रदान करे।"