मुबई: कलर्स टेलीविजन के चर्चित धारावाहिक बिग बॉस के सीजन-9 से चर्चा बटोरने वाली प्रतिभागी मंदना करीमी ने हाल ही में बॉलीवुड के बादशाह खान के साथ स्क्रीन साझा की है। नहीं नहीं...हम ऐसा कतई नहीं कह रहे हैं कि मंदना शाहरुख खान के साथ किसी फिल्म में नजर आने वाली हैं बल्कि वो रॉयल स्टैग के एड में शाहरुख के साथ नजर आई हैं। इस एड में सैफ अली खान भी नजर आए हैं।
आपको बता दें कि इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बिग बॉस की इस प्रतिभागी ने अपने बेहतर खेल से न सिर्फ अपने आप को बिग बॉस में मजबूत प्रतिभागी के तौर पर उभारा बल्कि उन्होंने हिंदी सिनेमा के निर्देशकों को भी फिल्म साइन करने को मजबूर किया है। गौरतलब है कि मंदना ईरानी एक्ट्रेस और चर्चित मॉडल हैं।
मंदना ने एक जाने माने एल्कोहल के ब्रांड रायल स्टैग में शाहरुख के साथ स्क्रीन साझा की है। हालांकि यह मंदना के लिए बहुत छोटा सा रोल है, लेकिन इसे उनके लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं माना जा सकता है। भाग जॉनी की अभिनेत्री मंदना करीमी ने कहा, “मैं इस इंडस्ट्री में काफी नई हूं, मुझे कल्पना नहीं थी कि शाहरुख जैसा बड़ा सितारा कैसे मुझसे मिलेगा। मुझे डर था कि कहीं मैं कुछ गलत न बोल दूं। लेकिन वो बहुत सहज हैं उन्होंने पूछा आपका नाम क्या है और आप कहां से हैं? यह सामान्य सा था, सूट के दूसरे दिन मैं सेट पर बहुत सहज थी और मैने आराम से अपना शूट पूरा किया।