1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नहीं घटी शाहरुख और आमिर की सुरक्षा, मुंबई पुलिस ने खुद किया खंडन

नहीं घटी शाहरुख और आमिर की सुरक्षा, मुंबई पुलिस ने खुद किया खंडन

 Published : Jan 08, 2016 05:16 pm IST,  Updated : Jan 08, 2016 05:16 pm IST

मुंबई पुलिस ने अपने ताजा बयान में कहा है कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और आमिर खान की सुरक्षा कम नहीं की गई है। आपको बता दें कि इससे पहले यह खबर सामने आई थी कि इन दोनों की सुरक्षा को कम करने का फैसला किया गया है।

aamir-shah-rukh- India TV Hindi
aamir-shah-rukh

नई दिल्ली: मुंबई पुलिस ने अपने ताजा बयान में कहा है कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और आमिर खान की सुरक्षा कम नहीं की गई है। आपको बता दें कि इससे पहले यह खबर सामने आई थी कि इन दोनों की सुरक्षा को कम करने का फैसला किया गया है। इस फैसले की वजह इन दोनों अभिनेताओं की हाल ही में असहिष्णुता मामले पर दी गई टिप्पणी को बताया गया था। मुंबई पुलिस ने एक ट्वीट के जरिए इस पूरे कयास का खंडन कर दिया है। मुंबई पुलिस ने अपने ट्वीट में बताया है कि किसी भी फिल्मी कलाकार की सुरक्षा नहीं घटाई गई है। इससे पहले यह खबर आई थी कि मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड की 40 मशहूर हस्तियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फेरबदल किया है। जिसमें आमिर और शाहरुख जैसे बड़े नाम भी शामिल थे।

एक निजी अंग्रेजी दैनिक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख और आमिर की सरकारी सुरक्षा में कमी की बात सामने आई थी। हालांकि सिर्फ ये दोनों ही नहीं 25 अन्य फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा में कांट-छांट की जानी थी। लेकिन असहिष्णुता वाले मामले पर इन दोनों अभिनेताओं की टिप्पणी के मद्देनजर इस खबर को सबने चौंका दिया। आपको बता दें कि आमिर खान को हाल ही में अतुल्य भारत अभियान के ब्रांड एंबेस्डर पद से हटाया गया है। अब आमिर अतुल्य भारत के किसी भी विज्ञापन में नजर नहीं आएंगे। भारत सरकार के लिए अतिथि देवो भव: के विज्ञापन बनाने वाली कंपनी मैक्केन वर्ल्डवाइड का करार भी खत्म हो चुका है।

गौरतलब है कि बीते साल 23 नवंबर को एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने कह दिया था कि उनकी पत्नी देश में बढ़ रही असहिष्णुता को लेकर देश छोड़ना चाहती है। आमिर के इस बयान के बाद काफी बवाल मचा था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन