नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में एक बीच पर फोटोशूट करवाया है। इन तस्वीरों में वह काफी हॉट दिख रही हैं। परिणीति जब से स्लिम-ट्रीम हो गई हैं तब से उनका कई बार हॉट लुक सामने आ चुका है। पिछले दिनों एक परी ने मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था जिसमें वह काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही थीं। अब एक बार से उन्होंने फिल्मफेयर मैगजीन के लिए एक बीच पर फोटोशूट करवाया है जिसमें बेहद हॉट दिख रही हैं।
इसे भी पढ़े:- FHM के कवर पर दिखा परिणीति का बोल्ड अंदाज
उन्होंने यह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "मेरा पसंदीदा कवर, मेरा बीच शूट!! बहुत सारी मस्ती।" एक तस्वीर में परी नीले रंग की लॉन्ग ड्रेस और उसके साथ हॉट पैंट पहने बीच पर बैठी हुआ दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह नीले और सफेंद रंग का टॉप और उसके साथ सफेद हॉट पैंट पहने नजर आ रही हैं।

परिणीति चोपड़ा पिछले काफई वक्त से बड़े पर्दे से गायब हैं। लेकिन अब जल्द ही वह बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। परी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मेरी प्यारी बिंदू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह आयुष्मान खुराना के साथ मुख्य भूमिका में दिखेंगी। फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' में परिणीति महत्वाकांक्षी गायिका का किरदार निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म मनीष शर्मा निर्मित होगी। नवोदित अक्षय रॉय निर्देशित फिल्म में परिणीति के साथ आयुष्मान खुराना भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म की घोषणा सोशल मीडिया पर कुछ ढंग से की गई थी, जिसमें परी गुनगुनाती हुईं फिल्म के बारे में बता रही थीं।
अगली स्लाइड में देखिए परिणीति का बाकी तस्वीरें:-