नई दिल्ली: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मसान' की स्क्रीनिंग पर पहुंची परिणीति चोपड़ा ने कहा कि फिल्म देखते हुए वह बहुत रोई हैं।
डायरेक्टर नीरज घेवन की फिल्म मसान की बुधवार को स्क्रीनिंग रखी गई थी और इस मौके पर परिणीती चोपड़ा के अलावा एक्टर कुणाल कपूर, सोनम कपूर, यामी गौतम, दिव्या दत्ता, डायरेक्टर कबीर खान, मिनी माथुर, डायरेक्टर अनुराग कश्यप, रागिनी खन्ना, लेखक जावेद अख्तर, शबाना आजमी, राजकुमार हिरानी, राजकुमार राव, कल्कि कोचलिन, एली अवराम, राधिका आप्टे और एक्टर नसीरुद्दीन शाह पत्नी रत्ना पाठक और बेटे विवान शाह के साथ नजर आए। साथ ही 'मसान' की पूरी टीम भी इस खास मौके पर दिखाई दी।
सोनम ने कहा 'मसान' एक मस्ट वॉच फिल्म है। यामी के अनुसार, "यह दिल से बनाई हुई फिल्म है जो दिल को छू जाएगी।" वहीं, परिणीति ने कहा कि, "मैं बहुत सारा रो कर आई हूं, क्योंकि यह बहुत टचिंग फिल्म है।" जावेद के अनुसार उन्हें पता था कि यह एक अच्छी फिल्म है लेकिन फिर भी फिल्म देखने के बाद आश्चर्य चकित है, यह इतनी बेहतरीन फिल्म है। यही नहीं उन्होंने कहा कि यह अब तक की बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्म है।