1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नहीं रहे मशहूर अभिनेता राजेश विवेक, फिल्म की शूटिंग के दौरान मौत

नहीं रहे मशहूर अभिनेता राजेश विवेक, फिल्म की शूटिंग के दौरान मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 15, 2016 07:32 am IST,  Updated : Jan 15, 2016 07:32 am IST

मुंबई: सुपरहिट फिल्मों लगान, स्वदेस, बैंडिट क्वीन समेत अनेक फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर हुए हिंदी फिल्मों के अभिनेता राजेश विवेक का आज हैदराबाद में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

rajesh vivek- India TV Hindi
rajesh vivek

मुंबई: सुपरहिट फिल्मों लगान, स्वदेस, बैंडिट क्वीन समेत अनेक फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर हुए हिंदी फिल्मों के अभिनेता राजेश विवेक का आज हैदराबाद में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

राजेश विवेक 66 वर्ष के थे। विवेक के मित्र विष्णु शर्मा ने बताया, ‘राजेश का दिल का दौरा पड़ने से हैदराबाद में अपराह्न करीब 3 बजे निधन हो गया। वह वहां एक दक्षिण भारतीय फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे थे। यह बहुत दुखद खबर है।’

विवेक ने पहली बार श्याम बेनेगल की फिल्म जुनून (1978) में काम किया था। टीवी धारावाहिक महाभारत, भारत एक खोज और अघोरी के उनके किरदार यादगार हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन