
3. ऐश्वर्या राय: दक्षिण भारत के सुपर स्टार रजनीकांत विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय के साथ ‘रोबोट’ में काम करते नजर आए थे। ऐश्वर्या और रजनीकांत की उम्र मे 23 साल का लंबा फासला है। लेकिन फिर भी ऐश्वर्या उनके साथ यह फिल्म करना चाहती थी क्योंकि वे रजनीकांत के साथ फिल्म करने का मौका खोना नहीं चाहती थीं। खुद अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या को यह फिल्म करने के लिए प्रेरित किया था। फिल्म में दोनों के बीच काफी रोमांटिक सीन थे जिसके लिए रजनीकांत ने अपने लुक्स पर खास ध्यान दिया था क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि उनकी उम्र के बीच का अंतर पर्दे पर नजर आए।