1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. HAPPY B' DAY रजनीकांत: जानिए कुछ अनसुनी बातें

HAPPY B' DAY रजनीकांत: जानिए कुछ अनसुनी बातें

 Published : Dec 12, 2015 06:46 pm IST,  Updated : Dec 12, 2015 06:46 pm IST

नई दिल्ली: आज दक्षिण भारतीय फिल्मों के सबसे प्रसिद्ध हीरो रजनीकांत का 65वां जन्मदिन है। उनके चाहने वाले उनका जन्मदिन त्योहार की तरह ही मना रहें हैं। रजनीकान्त तमिल एवं हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। उन्होने

rajnikanth- India TV Hindi
rajnikanth

नई दिल्ली: आज दक्षिण भारतीय फिल्मों के सबसे प्रसिद्ध हीरो रजनीकांत का 65वां जन्मदिन है। उनके चाहने वाले उनका जन्मदिन त्योहार की तरह ही मना रहें हैं। रजनीकान्त तमिल एवं हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। उन्होने अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड विजेता फिल्म अपूर्व रागङ्गल से की, जिसके निर्देशक के. बालाचन्दर थे, जिन्हें रजनीकान्त अपना गुरु मानते हैं। प्रारंभिक चरण में प्रतिनायक की भूमिकाएँ निभाने के बाद वे धीरे धीरे एक स्थापित अभिनेता की तरह उभरे। अपने जीवन के कुछ वर्षों में वे तमिल सिनेमा के महान सितारे बन गये। उनकी खास शैली तथा बोलने का खास अंदाज़ आकर्षक हैं। रजनीकांत ने अन्य भारतीय भाषाओं की फ़िल्मों के अलावा अमेरिका की फिल्में में भी हैं। शिवाजी फिल्म में अभिनय के लिए जब उन्हें 26 करोड़ रुपये अदा किये गये तो वे जेकी चैन के बाद सबसे ज़्यादा पैसा लेने वाले एशिया के अभिनेता बन गये। जन्मदिन के मौके पर हम आपको रजनीकांत से जुड़ी कुछ खास बाते बताने जा रहें है जो शायद ही किसी को पता होगी।

1. रजनीकांत को 25 साल की उम्र में 1975 में पहली फिल्म मिली थी। इस फिल्म का नाम Apoorva Raagangal था। जिसमें इनके साथ कमल हासन थे। इस फिल्म में रजनीकांत का केवल 15 मिनट का ही रोल था।

अगली स्लाइड में पढ़ें और

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन