1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली 2’ पर राम गोपाल वर्मा ने किया ट्वीट, बॉलीवुड निर्देशकों पर साधा निशाना

‘बाहुबली 2’ पर राम गोपाल वर्मा ने किया ट्वीट, बॉलीवुड निर्देशकों पर साधा निशाना

 Published : Apr 26, 2017 08:03 am IST,  Updated : Apr 26, 2017 08:03 am IST

मशहूर फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने ‘बाहुबली 2’ पर एक ट्वीट किया है। ट्वीट क्या किया है बॉलीवुड के बाकी निर्देशकों पर निशाना साधा है।

ram gopal- India TV Hindi
ram gopal

चेन्नई: मशहूर फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने ‘बाहुबली 2’ पर एक ट्वीट किया है। ट्वीट क्या किया है बॉलीवुड के बाकी निर्देशकों पर निशाना साधा है।

रामू ने मंगलवार को कहा कि एस.एस. राजामौली की ऐतिहासिक फिल्म 'बाहुबली : द कॉन्क्लूजन' अधिकतर फिल्मकारों को नौसिखिया जैसा महसूस कराएगी। राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर लिखा, "मेरा मानना है कि राजामौली की 'बाहुबली' देश के बाकी सभी फिल्मकारों को नौसिखिया टीवी सीरियल के निर्देशक जैसा महसूस कराएगी।"

'बाहुबली' का दूसरा भाग इस शुक्रवार को रिलीज होगा। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, जो पिछले दो वर्ष से एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, सत्यराज जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

इस बीच, वर्मा फिलहाल 'सरकार 3' की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन