1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पत्नी संग अपने इस सपने को पूरा करना चाहते हैं रितेश

पत्नी संग अपने इस सपने को पूरा करना चाहते हैं रितेश

 Published : Jul 09, 2016 11:27 pm IST,  Updated : Jul 09, 2016 11:28 pm IST

रितेश देशमुख इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ’ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के अलावा हाल ही में रितेश ने अपने एक सपने के बारे में बताया है।

riteish- India TV Hindi
riteish

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ’ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के अलावा हाल ही में रितेश ने अपने एक सपने के बारे में बताया है। पसंदीदा सह-कलाकार और पत्नी जेनेलिया संग काम कर चुके अभिनेता-निर्माता रितेश देशमुख ने बताया कि उनका सपना जेनेलिया संग मराठी फिल्म बनाने का है। यह पूछे जाने पर कि वह और जेनेलिया पर्दे पर एक-साथ कब साथ नजर आएंगे, रितेश ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि यह जल्द होगा, क्योंकि वह मेरी पसंदीदा सह-कलाकार हैं। उनके साथ काम करने में मजा आएगा।"

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि वह मेरे साथ मराठी फिल्म करें। वह कई भाषाओं की फिल्में कर चुकी हैं। जेनेलिया के साथ मराठी फिल्म में काम करना मेरा सपना है।" फिल्म निर्माता रितेश मराठी फिल्म उद्योग के विकास से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, "मैं खुश हूं कि मराठी फिल्म उद्योग पनप रहा है। इसकी सामग्री अच्छी है और मेरे पास तीन फिल्में हैं और इसे लेकर मैं उत्साहित हूं। मैं सिर्फ एक फिल्म पर काम कर रहा हूं और इसे लेकर उत्साहित हूं।"

रितेश और जेनेलिया 2012 में शादी के बंधन में बंधे। 2014 में जन्मे उनके पहले बेटे का नाम रियान है। इस साल पहली 1 जून को उनके दूसरे बेटे का जन्म हुआ। रितेश अपने बड़े बेटे और छोटे बेटे के बीच का प्यार देखकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, "रियान और रिहाल के प्यार को देखकर अच्छा लगता है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन