नई दिल्ली: बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह की लाडली बेटी सारा अली खान इन दिनों काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि सारा महाराष्ट्र के राजनेता सुशील कुमार शिंदे के पोते वीर पहरिया को डेट कर रही हैं। लेकिन इसके बाद अब जो इनके बारे में खबरें आ रही हैं उसने सभी को चौंका दिया है। कहा जा रहा है कि सारा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड वीर से सगाई कर ली है। दरअसल सारा हाल ही में मराठी फिल्म ‘सैराट’ की स्पेशल स्क्रिनिंग के लिए पहुंची थी। तभी मीडिया से बचने के लिए वह अपना चेहरा चुपाती हुईं सिनेमाघर से बाहर निकली, लेकिन इसी दौरान सबकी नजरें उनकी उंगली में पहनी हुई अंगूठी पर पड़ीं और इसके बाद से ही इनकी सगाई की अटकलें लगाई जाने लगीं हैं।
इसे भी पढ़े:- सैफ अली खान अपने ही बच्चों से मुकाबला करते हुए आए नजर
सैफ की बेटी सारा इस नेता के बेटे को कर रही हैं डेट
छिन सकती है सैफ अली खान की पुश्तैनी संपत्ति !
कुछ खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि यह 'प्रॉमिस रिंग' हैं जो सगाई से पहले कपल एक दूसरे को पहनाते हैं। इसके अनुसार कपल एक सीरियल रिलेशनशिप हैं और जल्द ही एक दूसरे से सगाई करेंगे।
सारा और वीर के अफेयर्स की खबरें उस वक्त मीडिया में आनी शुरु हुईं जब पिछले दिनों इनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इन तस्वीरों में ये दोनों एक दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे थे। सारा ने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान वीर के बारे में कहा था कि, "उसे रोड़ का डोसा खाने में भी परेशानी नहीं होती। वह बहुत सेंसिटिव है और ऐसा शख्स है, जिसके साथ आप बीच पर जाना पसंद करोगे।" खबरों के अनुसार वीर अभी दुबई में पढ़ाई कर रहे हैं और साथ ही पॉप स्टार बनना चाहते हैं।
सारा ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। 23 साल की सारा अब बॉलीवुड में कदम रखने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार सारा, करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। खबरों के अनुसार ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर मुख्य किरदार में नजर आएंगे। अगर ऐसा होता है तो ईशान की भी यह डैब्यू फिल्म साबित होगी।









