1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: जब नन्हें आहिल ने मामू सलमान खान को बॉक्सिंग में दी मात

Video: जब नन्हें आहिल ने मामू सलमान खान को बॉक्सिंग में दी मात

 Published : May 26, 2017 02:17 pm IST,  Updated : May 26, 2017 02:17 pm IST

सलमान खान का बच्चों के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है। उन्हें अक्सर बच्चों के साथ खूब मस्ती और धमाल मचाते हुए देखा जाता है। खासतैर पर जब उन्हें अपने लाडले भांजे आहिल के साथ खेलने का मौका मिल जाए। सलमान और आहिल की साथ में मस्ती करते हुए कई तस्वीरें

salman- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का बच्चों के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है। उन्हें अक्सर बच्चों के साथ खूब मस्ती और धमाल मचाते हुए देखा जाता है। वैसे पर्दे पर तो वह कई बार बच्चों के साथ बच्चे बने दिखाई दिए हैं। लेकिन असल जिंदगी में भी वह उनका स्वभाव इससे कुछ नहीं है। खासतैर पर जब उन्हें अपने लाडले भांजे आहिल के साथ खेलने का मौका मिल जाए। सलमान और आहिल की साथ में मस्ती करते हुए कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। अब इस मामा-भांजे की जोड़ी का एक और वीडियो सामने सामने आया है, जिसे फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। 26 सेकंड के इस वीडियो में सलमान और आहिल एक दूसरे लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में सलमान और आहिल के अलावा सोहेल खान भी दिखाई दे रहे हैं। ये दोनों ही इसमें आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' वाली टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे थे। इसमें सोहेल ने आहिल को गोद में उठाया हुआ है और सलमान उनसे कुश्ती कर रहे हैं। सलमान अपनी पिछली सुपरहिट फिल्म 'सुल्तान' का टाइटल ट्रैक गाते हुए आहिल को मुक्का दिखाते हैं बस फिर क्या था आहिल भी पूरे जोश में आकर मामू पर अटैक शुरू कर देते हैं। वैसे इस फिल्म की शुरुआत में भी आहिल और सलमान की मुक्केबाजी वाला एक वीडियो शेयर हुआ था। हालांकि अब इस वीडियो में आहिल इतने बड़े तो हो गए हैं कि वह मामू सलमान की शरारतों को समझकर उनके साथ मस्ती कर सकते हैं।

गौरतलब है कि कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' का गुरुवार को ही रिलीज किया गया है। जिसमें सलमान जगतपुर के लक्ष्‍मण सिंह बिष्‍ट का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। जिन्हें लोग प्‍यार से ‘ट्यूबलाइट’ भी कहते हैं। फिल्म इसी वर्ष ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में सलमान के साथ चाइनीज अभिनेत्री और सिंगर झू झू भी नजर आने वाली हैं। दर्शकों को लंबे वक्त से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है, जो फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। ‘बाहुबली’ नहीं बल्कि फिल्म में होंगे ये हीरो तभी दिशा पटानी करेंगी काम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन