नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में सलमान खान एक पिता की भूमिका में भी दिखेंगे। फिल्म में दुबई की रहने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट सूजी, सलमान की बेटी का किरदार निभाती हुई दिखेंगी। सूजी का पूरा नाम सुजैन अहमद खान है। खबरों की मानें तो कुछ वक्त पहले कहा जा रहा था कि सूजी फिल्म में अनुष्का शर्मा के बचपन का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। लेकिन अब खबर आई है कि वह अनुष्का के बचपन की भूमिका नहीं बल्कि सलमान खान की बेटी का किरदार निभाएंगी।
इसे भी पढ़े:- “सलमान खान कभी नहीं थे 'सरबजीत' का हिस्सा”
आपको बता दें सूजी उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब वह सलमान खान की पिछली फिल्म बजरंगी भाईजान में उन्हें मार खाते हुए देखकर खूब रोई थीं। रोते हुए सूजी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। सलमान ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था।
सूजी के रोने के बारे में जब सलमान को पता चला था तो उन्होंने सूजी को मिलने के लिए अपनी फिल्म के सेट पर भी बुलाया था। इस वीडियो को देखने के बाद सलमान खान काफी भावुक हो गए थे।
सूजी से मिलने के बाद सलमान ने उन्हें अपना एक ब्रेसलेट भी गिफ्ट में दिया था। ये तो हम सभी जानते है कि सलमान को बच्चे कितने पसंद हैं। अब यह बच्ची उनकी फिल्म ‘सुल्तान’ के लिए पहली पसंद बन गई है।
फिल्म में सलमान खान के साथ अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में सलमान खान हरियाणा के एक पहलवान की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। अनुष्का शर्मा भी इस फिल्म में उनके साथ पहलवान की भूमिका में दिखेंगी। दोनों ने ही फिल्म के लिए काफी मेहनत की हैं। इन्होंने खास इस फिल्म के लिए कुश्ती के दांव पेंच भी सीखे हैं। फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
अगली स्लाइड में देखें वीडियो:-