नई दिल्ली: उमंग कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'सबरजीत' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म में ऐश्वर्या राय, रणदीप हुड्डा और रिचा चड्डा के अभिनय से सजी फिल्म के बारे में पिछले दिनों खबर आई थी कि इसमें सलमान खान को होना चाहिए था, क्योंकि उन्होंने सरबजीत को जेल से छुड़वाने के लिए एक अभियान चलाया था। लेकिन उन्हें इसका हिस्सा नहीं बनाया है। इस खबर पर हाल ही में उमंग कुमार ने प्रतिक्रिया जताते हुए कहा किं सरबजीत सिंह को रिहा कराने के लिए सुपरस्टर सलमान खान द्वारा चलाया गया अभियान फिल्म 'सरबजीत' की स्क्रिप्ट का हिस्सा कभी नहीं रहा।
इसे भी पढ़े:- ऐश्वर्या की वजह से सलमान को छोड़नी पड़ी ये फिल्म
खबरों के अनुसार, सरबजीत में कहानी का एक हिस्सा संभवत: सलमान खान से संबंधित है। वर्ष 2012 में सलमान ने सरबजीत सिंह को पाकिस्तान की जेल से रिहा कराने के लिए ट्विटर पर अभियान चलाया था। सरबजीत कथित खुफियागिरी के लिए पाकिस्तान की जेल में 20 वर्षो से अधिक समय तक कैद था। यह फिल्म सरबजीत की बहन द्वारा भाई को रिहा कराने के लिए चलाए गए अभियान के बारे में हैं।
उमंग ने कहा, "यह सच नहीं है। हमें नहीं पता इसकी शुरुआत किसने की और क्यों की। सरबजीत को रिहा कराने के लिए सलमान खान द्वारा चलाया गया अभियान हमारी स्क्रिप्ट का हिस्सा कभी नहीं था। लिहाजा उस कड़ी को हटाने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता, जो हमारी फिल्म का कभी हिस्सा ही नहीं था?"
ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान, दोनों के मित्र उमंग ने कहा, "न तो सलमान ने और न ही ऐश्वर्या एक-दूसरे के साथ कुछ करने की इच्छा रखते हैं।" ऐश्वर्या ने इस फिल्म में सरबजीत की बहन का किरदार निभाया है।