नई दिल्ली- सलमान खान ने भले ही लूलिया वेंतूर से अपने सगाई की खबरों के सिरे से नकार दिया हो, लेकिन इन दोनों का साथ अब भी बरकरार है। कल रात ही ये दोनों एक साथ एक बार फिर नजर आए थे और खबरों की मानें तो इन्हें वरुण धवन के घर के बाहर देखा गया था।ये भी पढ़ें- सलमान खान की 'प्रेम रतन धन पायो' ने कमाए 400 करोड़रोमानियन ब्यूटी और बजरंगी भाईजान अभिनेता एक कार में वरुण धवन के घर की ओर बढ़ते हुए दिखे। सलमान जो फिलहाल फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में व्यस्त है, सफेद रंग की टी-शर्ट में दिखे वहीं पीछे की सीट पर बैठी लूलिया नीली रंग की ड्रैस में खूबसूरत दिख रही थीं।वहीं पर वरुण धवन के बड़े भाई रोहित धवन और बजरंगी भाईजान के निर्देशक कबीर खान को भी मीडिया कर्मियों ने ढूंढ निकाला। अब क्या ये किसी पार्टी का मौका था जो ये सब यहां पहुंचे? खैर इस बात का तो पता नहीं, लेकिन सब के लिए मुख्य आकर्षण तो साफ तौर पर लूलिया ही थी जो काफी समय बाद यहां पर दिखी।वैसे कुछ समय पहले सलमान खान और लूलिया वंतूर की सगाई की खबरों ने सब तरफ तहलका मचा दिया था, लेकिन जल्द ही देखते ही देखते उन खबरों को खारिज कर दिया गया था। सलमान खान ने खुद एक बयान में बताया था कि आखिर ये अफवाहें क्यों फैली थीं। फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो' के प्रचार के दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, "जब मेरी सगाई की खबर आई तब मैं सो रहा था।"अगली स्लाइड में देखिए सलमान-लूलिया की एक्सलूसिव तस्वीरे-सगाई की रिंग की बात इसलिए उठी थी क्योंकि लूलिया की एक दोस्त का नाम भी लूलिया है और उसने एक रिंग पहन रखी थी जिसे उसने सलमान की दोस्त लूलिया को पहनने के लिए दी। इसके बाद ही सगाई की खबरें अचानक सब जगह फैल गई। लेकिन जल्द ही लूलिया ने ये साफ कर दिया था कि ये रिंग उनकी सहेली की है और सगाई जैसी कोई बात नहीं है, हालांकि तब तक यहां भारत में मीडिया सगाई का जश्न मनाने लगी थी। लेकिन फिर सलमान को भी लगा कि उनकी सगाई की अफवाहों को फैलने दो क्योंकि उन्हें उससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।सलमान खान कार के अंदर देखें जा सकती है।कबीर खान और रोहित धवन दिखे साथ।