नई दिल्ली: रमजान का पाक महीना चल रहा है। हर मुस्लिम इस पाक महीने में रोज़ा रखता है, नमाज़ पढ़ता है और अल्लाह मिया से इबादत करता है कि उसे बुरी चीजों से दूर रखे। अपनी जिंदगी का पहला रोज़ा हर मुस्लिम को प्यारा होता है और उसकी यादों में हमेशा ताजा रहता है। बॉलीवुड स्टार सलमान खान समेत कई कलाकारों को अपना पहला रोजा कई वर्षों बाद आज भी याद है जिसे वो भूले नहीं भुला सकते।
सलमान खान ने अपने पहले रोजे को बहुत मजेदार बताया है। उन्होंने बताया, “मैं सिंडिया स्कूल, ग्वालियर में था। मेरा रोजा था और स्पोटर्स पीरियड में स्विमिंग पूल में तैरते हुए मेरे मुंह में पानी चला गया जिसकी वजह से मैं बहुत परेशान हो गया था। मुझे लगा कि कहीं इसकी वजह से मेरा रोजा मकरू तो नहीं हो जाएगा। अब मैं क्या करूं? पहले तो मैनें सोचा कि मुंह में उंगली डालकर उल्टी कर दूं। लेकिन फिर जब शाम हुई तो इफ्तार के समय मेरी जान में जान आई। इसके बाद सलमान ने कहा कि बचपन में जब सुबह सेहरी के वक्त मेरी नींद नहीं खुलती तो मैं कंबल के अंदर बैठे-बैठे ही सेहरी कर लिया करता था।”
सलमान ने आगे कहा कि वैसे तो उनमें ऐसी कोई भी बुरी आदत नही है। लेकिन वह रमजान के वक्त शराब पीते है जो सही नहीं है और इसे वह छोड़ना चाहते है। उनका कहना कि रमजान का महीना बहुत पाक होता है, इसमें केवल शारीरिक आदतों को ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी साफ-सुथरा होना चाहिए और अपने जेहन में कोई बुरी चीज नहीं लानी चाहिए। इसमें जुबान के साथ नजर और नफ्स का भी परदा होता है।
आगे जानिए फराह खान का पहला रोजा कैसा रहा था-