नई दिल्ली: आमिर खान को असहिष्णुता के मामले पर दिए बयान के लिए अब भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। राजनीति के साथ-साथ बॉलीवुड के भी कई सितारे उनके खिलाफ खड़े हो गए हैं वहीं कुछ उनके बचाव में सामने आए हैं। कल ही बिग बी ने आमिर का परोक्ष रूप से समर्थन करते हुए कहा था कि हम सेलेब्रिटी हैं इसलिए हमें निशाना बनाया जाता है। और अब शाहरुख खान भी उनके बचाव में सामने आए हैं।
ये भी पढ़ें- अलोचनाओं के बाद अपनी सफाई में मुखर हो बोले आमिर खान
एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देने को दौरान उन्होंने कहा कि आमिर खान के बयान को गलत तरीके से दिखाया गया है। हालांकि किंग खान का ये भी कहना था कि यदि कोई सोशल मीडिया पर उपलब्ध है तो उसे लोगों की प्रतिक्रिया के लिए तैयार भी रहना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, जब कोई राजनेता धर्मनिरपेक्षता के बारे में ऐसी बता कहता है तो उसकी बातें स्वीकार कर ली जाती हैं, लेकिन यदि कोई बॉलीवुड सेलेब्रिटी ऐसा कुछ कहे तो उसका उलटा मतलब निकाला जाने लगता है।
दिलवाले अभिनेता ने सोशल मीडिया पर भी बढ़ रहे उग्र व्यवहार पर रोशनी डालते हुए कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे लोग हैं जो काफी उग्र तरीके के विचार रखते हैं और जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंच जाते हैं। वही उन्हें जवाब देना और न देना दोनों ही परेशानी का सबब बन जाता है। वो गालियों पर भी उतर लगते हैं।
शाहरुख ने आमिर खान के उस बयान का समर्थन भी किया था जिसमें उन्होंने अपने ओपन लैटर के जरिए ये कहा था कि उन्हें अपनी देशभक्ति साबित करने की जरूरत नहीं है।
अब इसके बाद सोशल मीडिया पर क्या नया उबाल पैदा होता है, ये भी जल्द पता चल जाएगा।