1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब अवार्ड शो में मेजबानी करते दिखेंगे शाहरुख-सलमान

अब अवार्ड शो में मेजबानी करते दिखेंगे शाहरुख-सलमान

 Published : Nov 30, 2016 05:58 pm IST,  Updated : Nov 30, 2016 05:58 pm IST

शाहरुख और सलमान 4 दिसंबर को आयोजित होने वाले स्टार स्क्रीन अवार्ड्स कार्यक्रम की सह-मेजबानी करेंगे। एक सूत्र के मुताबिक, "दोनों खान के लिए मजेदार संवाद के भाग तैयार हैं।

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: बॉलीवुड के कई सितारों को अवार्ड शो में होस्टिंग करते हुए देखा गया है। लेकिन शायद ही किसी की याद कि कभी बॉलीवुड के दो सुपरस्टार सलमान खान और और शाहरुख खान साथ किसी अवार्ड शो को होस्ट कर रहे हैं। दरअसल शाहरुख और सलमान 4 दिसंबर को आयोजित होने वाले स्टार स्क्रीन अवार्ड्स कार्यक्रम की सह-मेजबानी करेंगे। एक सूत्र के मुताबिक, "दोनों खान के लिए मजेदार संवाद के भाग तैयार हैं। शाहरुख खान की हाजिर जवाबी व अकर्षण और सलमान की बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग देखकर दर्शक निश्चित तौर पर उनकी और प्रस्तुति देखने की मांग करेंगे।"

इसे भी पढ़े:- अली अब्बास ने कहा, सलमान खान के साथ है भाई जैसा रिश्ता

यह खबर सलमान द्वारा शाहरुख- अनुष्का अभिनीत फिल्म के पहले लुक को जारी करने के बाद आई है। सलमान ने ट्वीट किया, "शाहरुख की फिल्म आ रही है। तारीख मैंने तय कर लिया है। तुम लोग नाम तय करो। अनुष्का शर्मा, इम्तियाज अली को शुभकामनाएं।"

शाहरुख और अनुष्का की तस्वीर वाले पोस्टर पर 11 अगस्त, 2017 लिखा हुआ है। अनुष्का ने जवाब देते हुए कहा, " यह क्या है शाहरुख खान? हमारी फिल्म की रिलीज की तारीख तय हो गई है।" इस पर शाहरुख ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है और फिल्म का नाम अभी तय किया जाना बाकी है।

फिल्म 'डियर जिंदगी' में शाहरुख के साथ काम करने वाली उत्साहित आलिया भट्ट ने लिखा कि अगस्त अभी बहुत दूर है और वह फिल्म का नाम जानने लिए और इंतजार नहीं कर सकतीं। अनुष्का ने आखिरकार ट्वीट किया "दोस्तों आप लोग 11 अगस्त 2017 को कैलेंडर में चिन्हित कर लें। जिसकी की तलाश में आप लोग हैं लोग कर रहे हैं वह आपकी तलाश में है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन