1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख की 'फैन' ने वीकएंड में तोड़े कमाई के रिकार्ड, सोमवार को आई भारी गिरावट

शाहरुख की 'फैन' ने वीकएंड में तोड़े कमाई के रिकार्ड, सोमवार को आई भारी गिरावट

 Published : Apr 19, 2016 05:44 pm IST,  Updated : Apr 19, 2016 05:46 pm IST

शाहरुख खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'फैन' ने अपने पहले वीकएंड में काफी अच्छी कमाई की थी, लेकिन चौथे ही दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई है।

fan- India TV Hindi
fan

नई दिल्ली: मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी शाहरुख खान के शानदार अभिनय से सजी फिल्म ‘फैन’ बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने अपने पहले वीकएंड में बॉक्सऑफिस पर शानदार कमाई कर 2016 में आई बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे लेकिन 'फैन' की रिलीज के चौथे ही दिन फिल्म का कलेक्शन धड़ाम से गिर पड़ा है। फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने भारत में हुए फिल्म के कलेक्शन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, "शुक्रवार: 19.20 करोड़ रुपए, शनिवार: 15.40 करोड़ रुपए, रविवार: 17.75 करोड़ रुपए, सोमवार: 6.05 करोड़ रुपए, कुल: 58.40 करोड़ रुपए बहुत निराशाजनक।"

इसे भी पढ़े:- 'फैन' में शानदार अभिनय के बदले जानिए क्या मांग रहे हैं शाहरुख खान

समीक्षकों द्वारा इसे भारी गिरावट माना जा रहा है। फिल्म के बेहतरीन कलेक्शन को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म अपने पहले हफ्ते में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। लेकिन अब इस तरह से गिरावट को देखते हुए लग रहा कि इस उम्मीद पर पानी फिर सकता। ऐसा भी कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसकी कमाई और भी कम होती जाएगी।

fan
fan

फिल्म का कलेक्शन जहां एक तरफ भारत में कम होता जा रहा है वहीं वर्ल्डवाइड फैन अच्छी कमा ईकर रही है। फिल्म 106 करोड़ की लागत में बनाई गई है। अगर हम इसके भारत और वर्ल्डवाइड की कमाई पर नजर डालें तो यह अपनी लागत निकाल चुकी है। फैन ने जहां 4 दिनों में भारत में 58.40 करोड रुपए की कमाई की है वही वर्ल्डवाइड यह 43 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

अगली स्लाइड में देखिए 'फैन' का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन