मुंबई: शाहरूख खान के फेसबुक पर डेढ़ करोड़ लाइक हो गए हैं और उन्होंने इसका जश्न सोशल मीडिया पर जीवन ज्ञान का एक वीडियो साझा करके मनाया। शाहरूख (49) ने एक मिनट 25 सेंकड के वीडियो का पहला हिस्सा फेसबुक पर पोस्ट किया और कहा कि यह उनके लिए अद्भुत क्षण था। उन्होंने कहा, "मैं टेलीफोन पर था और मुझे अहसास हुआ कि फेसबुक पर मेरे लाइक डेढ़ करोड़ पहुंच गए हैं। यह अद्भुत क्षण इसलिए है क्योंकि एक वक्त था जब मैं ज्यादा लोगों से बातचीत नहीं कर पाता था। लेकिन अब एक क्लीक से मैं आप सभी डेढ़ करोड़ लोगों से बातचीत कर सकता हूं। यह मेरे लिए महत्वपूर्ण है।"
इस महत्वपूर्ण दिवस का जश्न मनाने के लिए 'चेन्नई एक्सप्रेस' स्टार ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो अपने फैंस को जरूरी ज्ञान देते नजर आ रहे हैं वो भा सोशल मीडिया अंदाज में।
ये भी पढ़ें- जानिए शाहरुख खान के लव गुरु के बारे में
वैसे शाहरुख जल्द ही अभिनेत्री काजोल के साथ इस क्रिसमस फिल्म दिलवाले के जरिए लोगों को फिर से अपना दीवाना बनाते हुए नजर आएंगे। नीचे देखिए वीडियो-