नई दिल्लीः शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी का जश्न आज रात से शूरू हो जाएगा जिसके लिए मेहमानों का यहां पर आना जारी है। आज सुबह ही दुल्हे राजा करीब 12.30 बजे मुंबई एरयपोर्ट पर दिल्ली के लिए रवाना होते हुए दिखे थे। और अभी-अभी मिली ताज़ा तस्वारों में शाहिद को दिल्ली के एयरपोर्ट पर देखा गया है।
नीली रंग की शर्ट और चेहरे पर चश्मा लगाए शाहिद काफी हैंडसम लग रहे थे। लेकिन लोग जिस बात पर चौक गए वो ये थी कि शाहिद अपनी इंगेजमंट रिंग नहीं पहने थे।
शाहिद शादी अपने दोस्त-डिजाइनर कुनाल रवल द्वारा डिजाइन किए गए कपड़ों को पहनेंगे। कुनाल ने शाहिद के लिए करीब 10 आउटफिट तैयार किए है।

वहीं मीरा राजपूत डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा बनाए गए कपड़ों के पहनेंगी। अगली स्लाईड में जानिए और कौन मौजूद है दिल्ली में-