1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने ललित मोदी से मिलने की बात से किया इंकार

शाहरुख खान ने ललित मोदी से मिलने की बात से किया इंकार

 Published : Jun 30, 2015 02:41 pm IST,  Updated : Jun 30, 2015 05:57 pm IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का नाम वैसे तो हमेशा ही चर्चा में रहता है। लेकिन इन दिनों उनका नाम पूर्व आईपीएल प्रमुख ललित मोदी के कारण चर्चा का विषय बन गया है।

शाहरुख खान ने ललित...- India TV Hindi
शाहरुख खान ने ललित मोदी से मिलने की बात से किया इंकार

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का नाम वैसे तो हमेशा ही चर्चा में रहता है। लेकिन इन दिनों उनका नाम पूर्व आईपीएल प्रमुख ललित मोदी के कारण चर्चा का विषय बन गया है।

शाहरुख खान हाल ही में लंडन में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे थे और कुछ ही दिन पहने वो भारत वापस आए थे। शाहरुख से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या उन्होंने लंदन में ललित मोदी से मुलाकात की थी? इस पर किंग खान ने कहा कि अगर वह मोदी से मिले होते तो अब तक यह खबर सब जगह पहुंच गई होती।

उन्होंने कहा कि वह अपनी आने वाली फिल्म "दिलवाले" की शूटिंग के लिए बुल्गारिया गए थे और उस दिन उनकी शूटींग का आखिरी दिन था इसलिए वह अपनी पूरी टीम के साथ बैठकर सुबह छ: बजे तक बातें ही करते रहे। और अगले दिन मुबंई वापस आकर उन्हें अपनी बेटी और बेटे का  दाखिला करवाना था।

इसके बाद उन्होंने कहा कि मेरे पास इतना वक्त नहीं था कि मैं उनसे मिल पाता। अगर मिला भी होता तो ललित मोदी खुद ही इस बात को सबको बता देते।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन