1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख के बेटे आर्यन के साथ ये कौन है मिस्ट्री गर्ल'

शाहरुख के बेटे आर्यन के साथ ये कौन है मिस्ट्री गर्ल'

 Published : Oct 20, 2015 08:19 pm IST,  Updated : Oct 20, 2015 08:37 pm IST

नई दिल्ली:- बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं, अब उनके बच्चे भी इस मामले में उन्हें कॉपी करते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख

शाहरुख के बेटे आर्यन...- India TV Hindi
शाहरुख के बेटे आर्यन के साथ ये कौन है मिस्ट्री गर्ल?

नई दिल्ली:- बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं, अब उनके बच्चे भी इस मामले में उन्हें कॉपी करते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन फिल्मों में आने से पहले ही सुर्खियों में छाए हुए हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में आर्यन का लुक कुछ अलग नजर आ रहा है।

इस तस्वीर में उन्होंने आंखों में काजल लगाया हुआ है साथ ही ब्लैक टी-शर्ट पर ब्लैक लैदर जैकेट पहनी हुई है और एक खूबसूरत सी लड़की उनके कंधे पर हाथ रख कर पोज दे रही है। इस लड़की के बारे में अभी तो कोई खास जानकारी नहीं है। आर्यन इस तस्वीर में किसी मॉडल से कम नहीं लग रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- अब शाहरुख खान के बेटे ने भी किया एब्स का प्रदर्शन

आर्यन इससे पहले भी कई बार अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं। इससे पहले वह दूसरी लड़कियों के साथ भी नजर आ चुके हैं। एक तस्वीर में दो लड़कियां उन्हें किस करती हुई दिख रही थीं। इतना ही नहीं आर्यन को कई बार अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली के साथ भी देखा गया है।

कभी पार्टी करते हुए तो कभी कहीं पिकनिक मनाते हुए, आर्यन और नव्या दोनों ही साथ में काफी कम्फरटेबल दिखे हैं। ये दोनों अभी लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं और एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं।

पिछले दिनों वायरल हुई एक तस्वीर में आर्यन सिक्स पैक एब्स दिखाते हुए नजर आ रहे थे। आर्यन की इस नई तस्वीर में जो लड़की उनके साथ नजर आ रही है वो आर्यन की केवल एक दोस्त है या दोस्त से कुछ ज्यादा, ये बात तो वक्त ही बताएगा।

india tv

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन