1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आशिकी-2 गर्ल बनीं सीक्‍वल फिल्‍मों की रानी, देखें तस्‍वीरें

आशिकी-2 गर्ल बनीं सीक्‍वल फिल्‍मों की रानी, देखें तस्‍वीरें

 Published : Aug 29, 2015 12:59 pm IST,  Updated : Aug 31, 2015 03:32 pm IST

मुंबई: आशिकी 2 और एबीसीडी 2 के बाद अब रॉक ऑन 2 में अपने अभिनय के जादू बिखेरने जा रहीं श्रद्धा कपूर सीक्वल फिल्मों की रानी बनती जा रही हैं लेकिन इस बारे में अभिनेत्री

आशिकी-2 गर्ल बनीं...- India TV Hindi
आशिकी-2 गर्ल बनीं सीक्‍वल फिल्‍मों की रानी, देखें तस्‍वीरें

मुंबई: आशिकी 2 और एबीसीडी 2 के बाद अब रॉक ऑन 2 में अपने अभिनय के जादू बिखेरने जा रहीं श्रद्धा कपूर सीक्वल फिल्मों की रानी बनती जा रही हैं लेकिन इस बारे में अभिनेत्री का कहना है कि वह सफल फिल्मों के सीक्वल में काम करने का निर्णय जानबूझकर नहीं लेती बल्कि वह फिल्म की केवल अच्छी कहानी और अपने किरदार पर ध्यान देती हैं।

दमदार रोल और रोचक कहानी देखकर करती हूं फिल्‍में

श्रद्धा ने  कहा, हां, यह सच है कि मेरी तीन फिल्में सीक्वल है लेकिन यह मात्र एक संयोग है। मैं किसी फिल्म में इसलिए काम करती हूं क्योंकि मुझे उस फिल्म में अपनी भूमिका और कहानी दिलचस्प लगती है। उन्होंने कहा, इसके अलावा इन सीक्वल फिल्मों की कहानी मूल फिल्मों से एकदम अलग है।वे पहली फिल्मों से जुड़ी हुई नहीं हैं। वे नई कहानियां हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन