नई दिल्ली: अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद पिछले दिनों काफी विवादों में रही हैं। लेकिन इस बार वह अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में खबर आई है कि बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक करण जौहर ने श्वेता को अपनी एक आगामी फिल्म के लिए साइन कर लिया है। इस फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट और वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म के नाम के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा यह भी खबर है कि श्वेता 15 साल के बाद बालाजी के सीरियल 'चंद्रगुप्त मौर्य' से छोटे पर्दे पर भी वापसी कर रही हैं।
इसे भी पढ़े:- ये 10 अभिनेत्रियां फंस चुकीं है Prostitution केस में
खबरों के अनुसार इस धारावाहिक में वह रजत टोकस के साथ मुख्य अभीनेत्री के किरदार में दिखेंगी। इसमें रजत चंद्रगुप्त मौर्य के किरदार में और श्वेता उनकी पत्नी नंदिनी की भूमिका में दिखेंगी।
वर्ष 2014 में हैदराबाद के बंजारा हिल्स में हुए एक सेक्स स्कैंडल में श्वेता का नाम सुर्खियों में आया था। इसकी वजह से उन्हें करीब दो महीने रेस्क्यू होम में गुजारने पड़े थे। हालांकि बाद में हैदराबाद कोर्ट से उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी। श्वेता ने इस मामले में कहा था कि, वह ऐसे किसी भी रैकेट से नहीं जुड़ी हैं।
श्वेता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बालाजी के धारावाहिक 'कहानी घर घर की' से की थी। इस सीरियल में वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थीं। इसके बाद वह फिल्म 'मकड़ी' और 'इकबाल' जैसी फिल्मों में अभिनय करती हुईं। फिल्म मकड़ी के लिए श्वेता को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें 2005 में आई फिल्म 'इकबाल' में भी बेहतरीन अभिनय के लिए कई पुरस्कार दिए गए।
अगली स्लाइड में भी पढ़े:-